सेंट्रल जेल में नहीं थम रहा नशा

Punjab media news : चेकिंग के दौरान सेंट्रल जेल में नशा, मोबाइल व अन्य प्रकार का प्रतिबंधित सामान मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी के चलते दो हवालातियों से नशीला पदार्थ, मोबाइल व सिम कार्ड बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार की शिकायत पर आरोपियो के विरुद्ध एनडीपीएस, प्रीजन एक्ट की धारा का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हवालाती विजय कुमार उर्फ काला, हर्षित सिंह उर्फ हर्ष से1.25 ग्राम नशीला पदार्थ, 2 मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि यह भी मालूम किया जाएगा कि सिम कार्ड किसके आधार कार्ड पर जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार