
Punjab media news : अमृतसर से एक बड़ी घटना सामने आई है। पंजाब पुलिस के ASI की गोली लगने से मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक ASI की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी तरनतारन रोड अमृतसर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर जब वह अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो अपनी पिस्टल साफ करने लगे, इसी बीच अचानक उनकी पिस्टल से गोली चलने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, गोली उनके सिर के पास लगी जिसके कारण मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और हालात के बारे में पूरी जानकारी सामने आएगी।


















GIPHY App Key not set. Please check settings