नगर निगम का बड़ा एक्शन

AAR KAY

Punjab media news : महानगर में बिना नक्शा पास करवाए और नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। नगर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान के कड़े निर्देशों पर वीरवार को निगम की बिल्डिंग ब्रांच (जोन-ए) ने विभिन्न इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अवैध निर्माणों को ‘पीले पंजे’ (जेसीबी) से ध्वस्त कर दिया, जबकि एक दुकान को सील कर दिया गया। निगम की इस अचानक और ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों और बिना मंजूरी निर्माण करने वालों में भारी हड़कंप मच गया है।

नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बाजवा नगर, बहादुरके रोड, न्यू आजाद नगर, दीप विहार और आसपास के क्षेत्रों में यह विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान निगम दस्ते ने मौके पर ही निम्नलिखित अवैध निर्माणों को गिराया व सील किया, बिना मंजूरी के तैयार की जा रही आठ दुकानों को ध्वस्त किया गया। नियमों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे लेबर क्वार्टरों को गिराया गया। अवैध रूप से निर्मित हो रहे इंडस्ट्रियल हॉल पर कार्रवाई की गई। सरकारी जगह पर किए गए एक अतिक्रमण को हटाया गया और एक अन्य अवैध दुकान को सील कर ताला जड़ दिया गया।

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर योजनाकार (एटीपी – जोन ए) निर्वान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन भवनों और दुकानों पर यह कार्रवाई की गई है, उनके मालिकों को नगर निगम द्वारा पहले ही बकायदा चेतावनी और कानूनी नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद संबंधित निर्माणकर्ताओं ने नियमों की परवाह न करते हुए अवैध निर्माण कार्य लगातार जारी रखा हुआ था, जिसके चलते निगम को मजबूरन ध्वस्तीकरण और सीलिंग का सख्त कदम उठाना पड़ा।

बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने शहरवासियों और बिल्डरों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार का व्यावसायिक या आवासीय निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर निगम से नक्शा विधिवत स्वीकृत करवाना अनिवार्य है। एटीपी निर्वान ने दो-टूक कहा कि अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी शहर के अन्य हिस्सों में अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज मौसम ने एक बार फिर ली करवट