Punjab media news : आज आबकारी विभाग की टीम द्वारा बटाला के निकटवर्ती गांव अलीवाल नहर के किनारे से झाड़ियों में छिपाकर रखी हुई 1600 लीटर लाहन और 95 बोतल अवैध शराब बरामद की है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा बरामद की गई उक्त लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया जबकि अवैध शराब को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए बटाला के शराब के ठेकों के इंचार्ज सुखराज गिल ने बताया कि आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों, सहायक कमिश्नर कश्मीर माहला और एस.एस.पी बटाला डा. महताब सिंह के दिशा निर्देशों के तहत आबकारी विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार रोकने हेतु विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज इसी श्रृंखला के तहत आबकारी विभाग की टीम द्वारा बटाला के निकटवर्ती गांव अलीवाल नहर के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखी हुई 1600 लीटर अवैध शराब और 95 बोतलें अवैध शराब बरामद की हैं।
उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा बरामद की गई लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है और शराब को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब किसी भी कीमत पर नहीं बिकने दी जाएगी और अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रखी जाएगी। इस अवसर पर ई.ओ दविन्द्र सिंह, आबकारी इंस्पैक्टर दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings