पंजाब में नशे की बड़ी खेप बरामद

Punjab media news : मोगा सी.आई.ए. स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 किलोग्राम हेरोइन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो फाजिल्का जिले तथा एक मोगा जिले से संबंधित बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने थाना अजीतवाल में तीनों आरोपियों पर NDPS के अधीन मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दिया हे।

जानकारी देते हुए एसपीडी अजय राज ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के अगुवाई में पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अजीतवाल की दाना मंडी में एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार खड़ी है, जिसमें नशे की खेप मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली, तो उसमें से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन और वाहन को कब्जे में लेते हुए सोलब सिंह और बलजिंदर सिंह निवासी फाजिल्का तथा मनप्रीत सिंह निवासी गांव बोडे, थाना बधनी कलां, जिला मोगा को गिरफ्तार किया गया।  फाजिल्का निवासी सोलब सिंह और बलजिंदर सिंह दोनों आरोपी फाजिल्का से मोगा में मनप्रीत सिंह को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आए थे। आरोपियों को अदालत पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड लिया गया ताकि इनसे पूछताछ में और भी खुलासे हो सके।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सोना-चांदी के दाम में गिरावट