पुलिस व आरोपी में चली गोलियां

Punjab media news : जालंधर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी की टांग में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर डोनी बल गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे एक वारदात के सिलसिले में शिनाख्त और पूछताछ के बाद हथियार की रिकवरी के लिए अपने साथ लिया था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस टीम आरोपी को जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लेकर पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि भागते समय आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से कुल 3 गोलियां चलने की बात सामने आई है। घटनास्थल से गोली का एक खोल भी बरामद किया गया है। पुलिस की फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी और वह घायल होकर मौके पर गिर गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। उसे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बरामद हथियार तथा उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

एक और पंजाबी युवक वॉन्टेड लिस्ट में शामिल

60 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद