आज का राशिफल- 7 सितंबर 2026

Punjab media news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कारोबार में नए लोग जुड़ सकते हैं। फैमिली बिज़नेस करने वालों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। बाहर के खाने से परहेज़ करें, सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ बाहर खाना खाने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अपनी बात रखने के बजाय सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को और मेहनत करने की ज़रूरत है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। बच्चे किसी चीज़ को लेने की ज़िद कर सकते हैं। आज धूप में ज़्यादा न घूमें, सेहत पर असर हो सकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। लंबे समय से अटका धन किसी खास की मदद से वापस मिल सकता है। परिवार के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। प्रेमी आपसे अपनी दिल की बात कह सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काबिलियत के अनुसार काम मिल सकता है। व्यापार करने वालों को अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की ज़रूरत है। हल्का बुखार महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक नकार्यों में मन लग सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अपनी रणनीति बदलने की ज़रूरत है। अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज आलस्य से दूरी बनाए रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार करने वालों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में जल्दबाज़ी न करें। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पहले से बीच में छोड़े काम को दोबारा शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। घर में किसी खुशी के चलते छोटी पार्टी का आयोजन करवा सकते हैं। अगर किसी बात को लेकर मन में बेचैनी हो तो उसे दबाने के बजाय शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कारोबारी काम में पुराने तरीकों को हटाकर नए तरीके अपनाने के बारे में सोच सकते हैं। घर में आपके विवाह की बात चल सकती है। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी, लेकिन घर की ज़रूरतों पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से सुलझ सकती है। संतान कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकती है। सिर दर्द पेरशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पसंद का प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापारियों को अपने पुराने संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बचत की कोई नई व्यवस्था शुरू करने का विचार बन सकता है। व्यापार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों से बात कर लें। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए दिन में कुछ समय खुली हवा में बिताएं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

ईटीएस ने जालंधर में टीचिंग टाफेल स्किल्स ट्रेनिंग और डायरेक्टर्स मीट का किया आयोजन

थाना सदर मोगा पर ग्रेनेड फैंकने के मामले में एक और काबू