BSF जवानों से भरी बस हादसे का शिकार

AAR KAY

Punjab media news : बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। फिरोजपुर-पट्टी रोड पर माजा-मालवा को जोड़ने वाले पुल बंडाला के पास शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे BSF की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, सामने से आ रहे ट्राले को ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर धान के खेतों में पलट गई। हादसे में BSF के 6 जवान मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य जवान सुरक्षित रहे।

BSF के इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि बस हुसैनीवाला से खेमकरण मुख्यालय की ओर जा रही थी। इस दौरान बस में कुल 34 जवान सवार थे। पुल बंडाला के पास सामने से आ रहे ट्राले को ओवरटेक करते समय चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बस सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद घायल जवानों को बीएसएफ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं गनीमत रही इस दुर्घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। बाद में बीएसएफ की टीम ने क्रेन की मदद से बस को खेतों से बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

PM नरेंद्र मोदी और सुखबीर बादल के बीच मीटिंग

मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ED का बड़ा एक्शन