Punjab media news : शहर की थ्री-स्टार कॉलोनी स्थित आदर्श एंटरप्राइज कैमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद फैक्ट्री से काला धुआं उठने लगा और अंदर रखे रसायनों के कारण तीन तेज धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया।फायर ब्रिगेड अधिकारी राजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन फैक्ट्री में रखा केमिकल और अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings