सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी

सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी

Punjab media news : सिविल अस्पताल से एक बेहद हैरान करने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां बुधवार देर रात ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर के साथ एक सिरफिरे युवक ने सरेआम मारपीट कर डाली। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी काम छोड़ मौके पर इकट्ठा हो गए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

युवक वार्ड में बच्चे का बना रहा था वीडियो

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना रात करीब सवा ग्यारह बजे के आसपास की है। जच्चा-बच्चा विभाग में तैनात डॉक्टर रोजाना की तरह रूटीन चैकिंग के लिए वार्ड के अंदर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक अज्ञात युवक पर पड़ी, जो चुपके से वहां मौजूद एक बच्चे की वीडियो बना रहा था। डॉक्टर ने संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत युवक को टोका और वीडियो बनाने की वजह पूछते हुए ऐसा करने से साफ मना कर दिया। बस फिर क्या था, इतनी सी बात पर युवक भड़क गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद देखते ही देखते इतना ज्यादा बढ़ गया कि युवक ने अपना आपा खो दिया।

उसने डॉक्टर के साथ न सिर्फ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की, बल्कि कानून को ठेंगे पर रखते हुए डॉक्टर को दो थप्पड़ भी जड़ दिए। अस्पताल के डॉक्टर पर हुए रक्षक हमले की खबर जैसे ही आग की तरह फैली, इमरजेंसी समेत तमाम विभागों के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ में भारी गुस्सा फैल गया। सभी स्वास्थ्य कर्मी तुरंत मौके पर जमा हो गए और घटना के खिलाफ जमकर रोष जताया, जिससे अस्पताल में काफी देर तक माहौल गरमाया रहा। इस वारदात की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस टीम भी तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab की केंद्रीय जेल सुरक्षा में बड़ी सेंध!

Punjab की केंद्रीय जेल सुरक्षा में बड़ी सेंध!

Punjab में भाजपा नेता पर Firing

Punjab में भाजपा नेता पर Firing