मौसम विभाग ने दी नई जानकारी

मौसम विभाग ने दी नई जानकारी

Punjab media news : मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग द्वारा 11 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जबकि 12, 13 व 14 मई को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के दौरान आंधी, बारिश-तूफान, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। सुर्य व बादलों की आंख-मिचौली का क्रम देखने को मिलेगा व तेज हवाओं के चलते परेशानी बढ़ेगी।

पंजाब का अधिकतम 42 डिग्री तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि मई महीने के दूसरे सप्ताह के हिसाब से तापमान अभी सामान्य स्तर से नीचे चल रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम की करवट देखने को मिल सकती है। रविवार को दिनभर सूर्य और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी रहा वहीं रात को तेज तूफान से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।  वहीं विशेषज्ञों का कहा है कि ओलावृष्टि होने की भी संभावना नजर आ रही है क्योंकि पंजाब में मौजूदा समय में चल रहा मौसम कई तरह के बदलाव का संकेत दे रहा है। इसका ताजा उदाहरण पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि के दौरान सामने आया था।

न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 10 डिग्री का अंतर
पंजाब के न्यूनतम व अधिकतम तापमान के बीच 10 डिग्री सैल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अंतर कम होना शुरू होगा और यह कम होकर 5 डिग्री के आसपास रह जाएगा। गर्मी बढ़ने के चलते आने वाले दिनों में शाम के समय भी गर्मी का जोर देखने को मिलेगी। महानगर जालंधर सहित आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे के करीब सूर्य की किरणें दिखाई पड़नी शुरू हो जाएगी है व 9 बजे गर्मी का जोर नजर आने लगेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अलर्ट के बीच मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में बेहद शर्मनाक घटना!

जालंधर में बेहद शर्मनाक घटना!