Punjab media news : लम्मा पिंड चौक के पास पति के साथ सब्जी लेने गई महिला को तीन युवकों ने जबरदस्ती गाड़ी में डाल किडनैप कर लिया। किडनैपिंग के बाद तीनों युवकों ने पहले तो चलती कार में गैंगरेप किया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर गाड़ी खड़ी करके फिर से गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपी युवक महिला को सुनसान इलाके में छोड़ कर फरार हो गए। महिला ने घर जाकर सारी जानकारी दी जिसके बाद थाना आठ में शिकायत दी गई। पुलिस ने तुरंत एफ.आई.आर. करके आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की और तीनों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना आठ के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि 28 अप्रैल को पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ थाने शिकायत देने आई थी। उसका आरोप था कि जब वह अपनी पति के साथ लम्मा पिंड चौक स्थित मछली मार्किट में सब्जी खरीदने गई थी। जैसे ही उसका पति सब्जी खरीदने के लिए गया तो इसी दौरान उसके पास एक सफेद रंग की आल्टो गाड़ी आकर रुकी जिसमें सवार 3 युवकों में से दो ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाला और फिर कुछ दूरी पर ले जाकर बारी बारी से तीनों ने चलती कार में गैंगरेप किया। महिला ने कहा कि आरोपियों ने बाद में सुनसान इलाके में जाकर गाड़ी खड़ी कर दी और दोबारा से उसके साथ गैंगरेप किया गया।
गैंगरेप का मामला होने पर थाना आठ की पुलिस ने तुरंत एफ.आई.आर. नंबर 120 धारा 70 (1) (सामूहिक बलत्कार), 87 (अपहरण) के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मल्टीपल सोर्सिस की मदद से गाड़ी को ट्रेस कर लिया जिसके बाद अलग अलग स्थानों पर छापेमारी करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र अजीत सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब, अर्जुन पुत्र हरमिंदर सिंह निवासी उपकार नगर जालंधर और करण मेहरा पुत्र सुरेश मेहरा निवासी बलदेव नगर जालंधर के रुप में हुई है। जांच में पता लगा कि जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पेशे से ड्राइवर है जबकि बाकि के दोनों लेबर का काम करते हैं। इंस्पैक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी डाल कर उन्हें अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिस कार में आरोपियों ने गैंगरेप किया पुलिस ने उक्त गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings