पंजाब में 2 से 6 मई के बीच बारिश-तूफान का Alert

Punjab media news : पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के चलते पंजाब का मौसम सुहावना हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।हालांकि मौसम विभाग ने 2 से 6 मई के बीच बारिश, गरज-तूफान और बिजली चमकने की संभावना जताई है और इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 मई के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन 2 मई से मौसम खराब हो सकता है। ऐसे में इन तारीखों के दौरान कहीं जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें।

इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार 7 मई को बारिश की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल 1 मई, 2026

हथियार के साथ युवक गिरफ्तार