जिला तरनतारन में बड़ी वारदात

जिला तरनतारन में बड़ी वारदात

Punjab media news : सरहदी थाना सराय अमानत खां के अधीन आने वाले गांव भूसें में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में घायल निरवैर सिंह के पिता अंग्रेज सिंह निवासी भूसें ने बताया कि उनका बेटा निरवैर सिंह गत देर शाम गांव के अड्डे से घर का कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान पीछे से आए 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के साथ मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन युवकों ने निरवैर सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल निरवैर सिंह को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सराय अमानत खां से डीएसपी सुखबीर सिंह और एसएचओ बलजिंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी सुखबीर सिंह के अनुसार, गोली चलाने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सस्ता हुआ सोना-चांदी

सस्ता हुआ सोना-चांदी

नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का भंडाफोड़

नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का भंडाफोड़