64 किलो हेरोइन के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Punjab media news : युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस कई नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस मुहिम के तहत अब तक कई तस्करों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद कर उन्हें सलाखों के पीछे डाला गया है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को काबू किया है। काबू आरोपियों के लिंक पाकिस्तानी तस्करों से पाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की जानकारी देते डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत कार्रवाई करते हुए अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय माड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 नशा तस्करों जिनमें सरवण सिंह उर्फ गुज्जर पुत्र मक्खन सिंह वासी गांव अमा वसू, अमृतसर और शमशेर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी दयाल नंगल, अमृतसर को 64 किलो हेरोइन के साथ काबू किया है। इन आरोपियों के लिंक पाकिस्तानी तस्कर मूसा के साथ जुड़े हैं जिसकी पिछले सालों 532 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।डीजीपी ने साफ किया कि किसी भी नशा तस्कर को पंजाब में नशा बेचने नहीं दिया जाएगा और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए जाएंगे।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अमृतसर पुलिस को मिली सफलता

जालंधर के एक गोदाम में लगी भीषण आग