अमृतसर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग

Punjab media news :जिले के मजीठा हलके के गांव सियालका में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें लगातार गोलियों की आवाज साफ सुनाई दे रही है। उक्त वीडियो अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांझा की है।

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 9 से 10 राउंड फायरिंग की। जिस घर को निशाना बनाया गया, उसके गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं। मौके से गोलियों के खाली खोल भी बरामद किए गए हैं। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

परिवार में दहशत, दुश्मनी से किया इनकार
पीड़ित परिवार के सदस्य रशपाल सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश या झगड़ा नहीं है। अचानक हुई इस फायरिंग की घटना से पूरा परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना को लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के डीजीपी और मुख्यमंत्री से अपील की है कि राज्य में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए, ताकि लोगों में फैले डर को खत्म किया जा सके।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आपका राशिफल- 2 अप्रैल 2026

आपका राशिफल- 2 अप्रैल 2026

शराब ठेकेदारों के लिए अहम खबर!

शराब ठेकेदारों के लिए अहम खबर!