Jalandhar के फ्लाईओवर पर भयानक हादसा

Jalandhar के फ्लाईओवर पर भयानक हादसा

Puजालंधर में मकसूदां फ्लाईओवर के नजदीक एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक तेज गति से आ रही एक ऑल्टो कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है।

 

हालांकि एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन कार में सवार 2 बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे थे। वर्कशॉप चौक से मकसूदां की और जाते समय ऑल्टो कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसी बीच जब ऑल्टो कार मकसूदां फ्लाईओवर के पर पहुंची तो सीधे डिवाइडर से जा टकराई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बुजुर्ग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि फ्लाईओवर की उतार पर एक कट बनाया गया है, जिसके चलते रात के समथ रिफ्लेटर न होने पर गाड़ी चलाने वालों को डिवाइडर का पता नहीं चलता। जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से डिवाइडर पास रिफ्लेटर लगाने और पोल को ठीक करवाने का सुझाव दिया है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

AAP नेता पर लगे बेअदबी की कोशिश के आरोप!

AAP नेता पर लगे बेअदबी की कोशिश के आरोप!

गुरुवार को जारी हुए सोना-चांदी के दाम

गुरुवार को जारी हुए सोना-चांदी के दाम