Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात!

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात!

Punjab media news : चंडीगढ़ में एक बड़ी वारदात सामने आई है। सेक्टर 9 की मार्केट के पास स्कूटी पर सवार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर 11 की पुलिस और डी.एस.पी. दलबीर सिंह मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंच गए।

मृतक युवक की पहचान 31 वर्षीय चरनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) का रहने वाला था। वह रोजाना न्यू चंडीगढ़ से सेक्टर 9 जिम आता था। आज जिम से कसरत करने के बाद बाहर निकलते समय दो अज्ञात हमलावरों ने उसे 12 गोलियां मार दीं। गोली लगने के बाद युवक ड्राइवर सीट पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं।

घटना स्थल से पुलिस ने कई खाली गोली के खोखे बरामद किए हैं। मृतक के साथियों ने उसे तुरंत स्कॉर्पियो में डालकर पी.जी.आई. भेजा, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घटना स्थल प्रशासनिक दफ्तरों से केवल दो-तीन मिनट की दूरी पर है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Breaking: पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश

Breaking: पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश