प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए ग्रेनेड एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा हैं, जिनका संबंध सीमा पार बैठे तत्वों से जुड़ा हुआ है। इनका मकसद पंजाब में शांति और जन सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना था। इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी हुई है, ताकि इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों की पहचान की जा सके। पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह राज्य में आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings