पुलिस की मिली भगत से जडू सिंघा का कंगनीवाल में चल रहा दडे सट्टे का गोरख धंधा
सरकार के आदेशों के उड़ाई जा रही है धज्जियां
Punjab media news, जालंधर: जालंधर के साथ लगते जडू सिंघा, कंगनीवाल में दडे सट्टे का कारोबार मामला आया सामने.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जडू सिंघा पुलिस चौकी के कुछ मुलाजिमों की मिली भगत से जडू सिंघा व कंगनीवाल में गोरख धंधा चल रहा है। सट्टे की दुकान चलाने वाले इन पुलिस वालों को मोटी रकम देते हैं।
सरकार ने दड़े सट्टे के गोरख धंधे पर पूरी तरह पाबंदी लगाई हुई है। फिर भी कुछ लोग इस गोरख धंधे को पैसे की लालच में बिना रोक-टोक इस गोरख धंधे को अंजाम दे रहे हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आप के राज में पंजाब के हालात बद से बद्तर हो गए हैं, खुलेआम दो नंबर के काम चल रहा हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जडू सिंघा, कंगनीवाल मे सट्टे गोरख धंधा बेखौफ चल रहा है। सट्टा लगाने वाले मजदूर वर्ग के लोग होते हैं। जिन्हें सट्टा लगवाने वाला 10 का 100 देने का लालच देता. यह लोग लालच में अपने खून पसीने की कमाई इस सट्टे में हार जाते हैं।सट्टा लगाने वाला और गरीब हो जाता है। और लगवाने वाला कुछ ही महीनो में ही लखपति बन जाता है।
जडू सिंघा, कंगनीवाल मार्केट के लोगों का कहना है। कि इस दुकान पर कई बार पुलिस ने दबिश देकर बंद करवाया है। कुछ टाइम तक दुकान बंद रहती है दोबारा फिर काम शुरू हो जाता है। इस दुकान का मालिक बेखौफ होकर इस काम को अंजाम दे रहा है। इसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। कुछ पुलिस मुलाजिम भी इस दडे सट्टे के काम करने वाली के साथ मिले हुए हैं।
अब देखना यह है। कि पुलिस प्रशासन इस चल रहे अवैध सट्टे के कारोबार को बंद करवाती है या यु ही गरीब लोगों के खून पसीने की कमाई को लूटते हुए देखती रहेगी। यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
इस मामले में जब जडू सिंघा चौकी में पुलिस मुलाजिम से बात करनी चाहिए। 2 बार फोन करने के बावजूद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया, अगर व अपना पक्ष रखना चाहते हैं। तो प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.
g



GIPHY App Key not set. Please check settings