Jalandhar में घने कोहरे के बीच भीषण हादसा

punjab media news :जालंधर में भीषण कोहरे के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पी.ए.पी. चौक में पंजाब रोडवेज और प्राईवेट बस की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर कोहरा गिर सकता है, जिससे विज़िबिलिटी कम हो सकती है।

मौसम विभाग ने इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा, 24 दिसंबर को कोहरे की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर जिलों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।खासकर सुबह और रात के समय विज़िबिलिटी बहुत कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल ट्रैफिक पर असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मौसम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल 22 दिसंबर, 2025

गायक मास्टर सलीम के पिता का निधन