Punjab media news : जालंधर को दहलाने की साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार जालंधर काउंटर इंटेलीजेंस ने ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान इनके कब्जे से 2.5 किलो आईडी / RDX और एक रिमोट कंट्रोल को बरामद किया गया है।गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के रूप में हुई है। DGP पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि यह दोनों आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के कहने पर बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, जिससे पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस दोनों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पाकिस्तान के ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसे BKI के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस मॉड्यूल के पास से 2.5 किलोग्राम IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)/RDX और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया है।
IED/RDX सहित 2 आतंकी गिरफ्तार


GIPHY App Key not set. Please check settings