Punjab media news : पंजाब का मौसम करवट लेने वाला है। दरअसल, 4 अक्तूबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है, जिससे बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में 5-6 अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम होकर लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। लेकिन 3 अक्तूबर तक मौसम खुष्क रहने के आसार है। उधर, सर्दी के मौसम को लेकर भी विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही ठंडी हवाएं सक्रिय होगी और मौसम धीरे-धीरे ठंडा होना शुरू होगा। हालांकि, इस समय केवल रात के समय ही ठंड का अहसास होगा, जबकि दिन में गर्मी बनी रहेगी।
पंजाब में 5-6 अक्तूबर से एकदम बदलेगा मौसम!



GIPHY App Key not set. Please check settings