पंजाब में नए आदेश जारी!

Punjab media news : पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि किसानों के लिए निर्बाध एवं परेशानी रहित फसल बिक्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित सभी अनाज मंडियों को चालू करने हेतु विशेष 5-दिवसीय अभियान आरंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य खड़े पानी और गाद को साफ कर सभी मंडियों को सॉनी खरीद सीजन के लिए पूरी तरह से कार्यशील बनाना है।इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि रविवार से आरंभ होने वाला यह अभियान विशेष रूप से उन जिलों पर केंद्रित है, जहां मंडियां खड़े पानी और जमा गाद से प्रभावित हैं। उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों और सभी जिला मंडी अधिकारियों (डी.एम.ओज.) को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से इन प्रयासों की निगरानी करें तथा सुनिश्चित करें कि सभी प्रभावित मंडियां 19 सितंबर, 2025 तक पूरी तरह से बहाल और कार्यशील हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भगवान वाल्मीकि सभा गाजीगुला ने दिया सिटी वाल्मीकि सभा को दिया पूर्ण समर्थन : प्रधान गौरव हंस

पंजाब में भीषण हादसा!