कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफ़े पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Punjab media news : भारत के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, कनाडा के सरी (Surrey) शहर में स्थित कपिल शर्मा के नए रेस्टोरेंट-कम-कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है।जानकारी के अनुसार, कपिल शर्मा ने हाल ही में कनाडा में “Caps Café” नाम से एक नया रेस्टोरेंट खोला था। बताया जा रहा है कि शूटरों ने इस कैफे पर कई राउंड गोलियां चलाईं हैं। इतना ही नहीं, कैफे के आसपास बने रिहायशी घरों की दीवारों पर भी गोलियों के निशान देखे गए हैं। स्थानीय पुलिस की तरफ से कैफे के बाहर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। हालांकि, इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। यह घटना जानबूझकर की गई है या फिर किसी गैंगवार या व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा है, इस पहलू से भी जांच की जा रही है। फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है और जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस रुकेगी अब जालंधर कैंट स्टेशन पर

पंजाब का ये महंगा Toll Plaza फिर हुआ शुरू