पंजाब में हाईवे पर बड़ा हादसा

पंजाब में हाईवे पर बड़ा हादसा

Punjab media news : फिल्लौर-गोराया के बीच गांव खैरा भट्टियां स्थित हाईवे पर आज दिन चढ़ते भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना से जालंधर साइड पर मार्बल से लदा एक छोटा हाथी जा रहा था, इस समय गांव खैरा भट्टियां के पास छोटा हाथी अचानक नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने फिल्लौर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जानें आज आपकी राशि क्या कहती है ?

जानें आज आपकी राशि क्या कहती है ?

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा के अधिकारियों को सख्त चेतावनी, पढ़े पूरी ख़बर

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा के अधिकारियों को सख्त चेतावनी, पढ़े पूरी ख़बर