Punjab medमोगा में आज आम आदमी पार्टी सरकार की नशे के खिलाफ रैली विवादों में घिर गई है। इस रैली के लिए कथित तौर पर सरकारी बसों का इस्तेमाल किए जाने के कारण अन्य बस अड्डे लगभग खाली पड़े हैं और आम लोगों को यात्रा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी-पेशा और अन्य कामों के लिए जाने वाले लोगों को बस अड्डों पर सरकारी बसें नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इस रैली के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से करीब 890 सरकारी बसों का उपयोग किया जा रहा है, जिनकी एक सूची भी सामने आई है। हालांकि, “पंजाब केसरी” इस सूची की पुष्टि नहीं करता, क्योंकि यह सूची आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings