हथियार-हेरोइन के साथ 5 गिरफ्तार

हथियार-हेरोइन के साथ 5 गिरफ्तार

Punjab media news : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार चल रहे हथियार और नशा तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे से हथियार, नशीले पदार्थ और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला था कि अमृतसर क्षेत्र में कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े तस्करी नेटवर्क के लिए काम कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्धों को दबोच लिया। कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11 लाख 90 हजार रुपय की ड्रग मनी बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में सक्रिय थे और इनके संपर्क सीमा पार मौजूद हैंडलरों से थे। इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और सरगनाओं तक पहुंच बनाई जा सके।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सोमवार को बढ़े सोना-चांदी के दाम

सोमवार को बढ़े सोना-चांदी के दाम

11 फरवरी को पूरे पंजाब में चक्का जाम

11 फरवरी को पूरे पंजाब में चक्का जाम