Punjab media news : पंजाब में अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब (एजीटीएफ) ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में दो आरोपियों को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जैकी कुमार उर्फ जैकी और विकास अरोड़ा के रूप में हुई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बठिंडा में एक कारोबारी को लूटने की साजिश रच रहे थे। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस के अनुसार बरामद हथियार दिल्ली से लाए गए थे और इनके पीछे जुड़े अन्य नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी विकास अरोड़ा का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह घरेलू हिंसा के एक मामले में पहले भी शामिल रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी .32 बोर पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings