Bigg Boss 18 का बदलेगा समय

AAR KAY

बिग बॉस 18′ के हर एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये शो हर दिन के साथ पहले से भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के फ्लिप और यू टर्न से दर्शक भी एंटरटेन हो रहे हैं। लेकिन अब बिग बॉस फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है। अब उन्हें इस शो को देखने के लिए थोड़ा सब्र रखना होगा। जितनी बेसब्री से सभी को हर एपिसोड का इंतजार रहता है, अब उन सभी फैंस के लिए बुरी खबर है।

नए समय पर आएगा ‘बिग बॉस 18’

दरअसल, अब बिग बॉस का टाइम बदलने वाला है। यहां टाइम से मतलब टाइम गॉड से नहीं, बल्कि शो के टेलीकास्ट टाइम से है। यानी अब शो की टाइमिंग्स बदलने वाली है। इसी महीने ये बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जल्द ही नई टाइमिंग्स अनाउंस कर दी जाएंगी। अब आपको न सिर्फ वीक डेज पर, बल्कि वीकेंड पर भी बिग बॉस देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब इस शो की कई टाइमिंग क्या होगी? वो भी रिवील हो गया है।

किस समय पर आएगा ‘बिग बॉस 18’?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 18’ के समय में 16 फरवरी से फेरबदल किया जाएगा। यानी शो की टाइमिंग 16 फरवरी से बदल जाएंगी। वीक डेज यानी सोमवार से शुक्रवार अब बिग बॉस 18 रात 10:30 बजे आया करेगा। फिलहाल ये शो वीक डेज पर रात 10 बजे आता है। बात शुक्रवार और शनिवार के एपिसोड की करें, तो अब वीकेंड का वार भी अपने टाइम से आधा घंटा लेट आएगा। यानी सलमान खान का एपिसोड 16 फरवरी के बाद से रात 9:30 बजे से आया करेगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

ठंडे के बाजार से आई गर्मागरम खबर

Jalandhar : आम आदमी पार्टी ने अपनी जारी की लिस्ट