Punjab media news : खालिस्तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जिला कोर्ट परिसर व रेलवे स्टेशन पर खालिस्तान नारे लिखवाने का दावा किया।वीडियो में पन्नू ने कहा कि 1984 के कातिलों को पनाह देने वाले राहुल गांधी के साथ राजा वड़िंग व सांसद गुरजीत सिंह औजला उसके टारगेट पर है। रेलवे स्टेशन पर नरेंद्र मोदी के विरुद्ध नारे लिखे और दीवाली पर अयोध्या से हरिद्वार तक ब्लैकआउट करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 26 लाख दियो से रोशनी करने वाले कार्यक्रम को वह अंधेरे में बदल कर रख देगा, उसने कहा कि दीवाली और अयोध्या उसके निशाने पर है जिसे वह हिंदुत्व आंतकवाद का प्रतीक मानता है। सांसद औजला व अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने टारगेट पर बताया है। इन्होंने गांधी परिवार को सिरोपा देकर 1984 के सिख नरसंहार में शामिल परिवारों को सम्मानित किया है। गुरपतवंत सिंह पन्नू पिछले लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल होकर भारत के अलग-अलग शहरों में आतंकवाद समर्थन के नारे लिखवाता है।
दिवाली पर रहेगा ब्लैकआउट!



GIPHY App Key not set. Please check settings