Punjab media news : थाना जोधेवाल की पुलिस ने शराब के ठेके पर काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थाना जोधेवाल बलकार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह निवासी मोहल्ला प्रेम नगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह शराब के ठेके पर काम करता है।ठेके पर तीन बीयर खरीदने आए थे, जिनसे उनकी बीयर की कीमत को लेकर बहस हो गई। जब वह घर जाने लगा, तो रास्ते में ही उक्त लड़कों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन व 2300 रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए।
बीयर के रेट को लेकर मचा बवाल

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]
https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf


GIPHY App Key not set. Please check settings