रविवार तक मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें

punjab media news : पंजाब में सुबह से हो रही तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 9 जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 6 जुलाई तक पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इसी तरह 3 जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से किए गए पूर्वानुमान के अनुसार चार जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, मानसा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आंधी-तूफान भी आएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर : सैंट्रल टाऊन में सरेआम गुंडागर्दी

दिलजीत दोसांझ के हक में उतरे आप विधायक, पढ़े