Punjab : एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

punjab media news : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस के हाथ फिर सफलता लगी है। दोनों के संयुक्त कार्रवाई के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाले पाकिस्तानी आई.एस.आई. एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गगनदीप उर्फ गगन निवासी मोहल्ला रोडूपुर गली नजर सिंह वाली तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है जिसमें आई.एस.आई. से जुड़े 20 संपर्कों व लेन-देन की जानकारी है।

वहीं डी.जी.पी. ने बताया कि जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला के पिछले 5 सालों से संपर्क में था जो पाकिस्तान में स्थित है। इस चावला के जरिए ही  वह पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में आया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी हर गतिविधि की जानकारी पाकिस्तानी को भेजी है जो देश के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती थीं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सतर्कता कार्रवाई के बाद निगम हुआ सक्रिय

पंजाब में 3 और 4 जून को लेकर जारी हुई बड़ी भविष्यवाणी