Punjab media news : पंजाब में मुफ्त राशन लेने वालों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत गेहूं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को अपने कार्ड में दर्ज सभी पारिवारिक सदस्यों का ई-केवाईसी करवाना जरूरी है, जो अब घर बैठे ही किया जा सकेगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. नवरीत ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 30 जून है, इसलिए उससे पहले इसे अवश्य करवा लें। ऐसा न करने पर राशन कार्ड धारकों को मिलने वाली मुफ्त गेहूं की सुविधा बंद हो सकती है।
पंजाब ; मुफ्त राशन लेने वालों के लिए Alert



GIPHY App Key not set. Please check settings