5 पिस्तौलों व कारतूसों सहित एक गिरफ्तार

Punjab media news : थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे 5 पिस्तौल व 11 कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन्स पुलिस की ओर से पक्का धोबीआणा से कैंट रिंग रोड से भागू रोड की ओर जा रहे थे कि रास्ते में एक युवक को पिस्तोल बैग लेकर आते हुए देखा।पुलिस को देखकर उक्त युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उक्त आरोपी की शिनाख्त मोनू गुर्जर निवासी बठिंडा के तौर पर हुई। बैग की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके बैग से 4 देसी पिस्तौल 32 बोर व 6 कारतूस तथा एक पिस्तौल 30 बोर व 5 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उक्त असले संबंधी पूछताछ की जाएगी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में रूह कंपा देने वाला हादसा

पंजाब में भारी बारिश का Alert