punjabपंजाब में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद अब मौसम सामान्य होने की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट आज से खत्म हो गया है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में राहत की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून से राज्य के 8 जिलों में मौसम सामान्य हो जाएगा जबकि बाकी जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे।जालंधर शहर की बात करें तो यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने की भी संभावना है। बारिश थमने के बाद अब उमस भरे मौसम से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। हवा की गति में भी नमी दर्ज की जा रही है, जिससे उमस और अधिक महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बुधवार के बाद तेज हवाएं चल सकती हैं जो थोड़ी राहत प्रदान करेंगी।
पंजाब के मौसम को लेकर नई Update



GIPHY App Key not set. Please check settings