विधायक रमन अरोड़ा की आज फिर कोर्ट में पेशी

Punjab media news : थाना जालंधर कैंट की हिरासत में रखे गए आम आदमी पार्टी के जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा का शुक्रवार को 3 दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो गया है, जिसके चलते शनिवार को सुबह उन्हें दोबारा माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. मनजिंदर सिंह ने दी है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम को विधायक रमन अरोड़ा के वकील मुख्तियार मोहम्मद ने माननीय अदालत से मंजूरी लेकर विधायक से मुलाकात की थी जो कि 20 मिंट की थी। इसके अलावा शुक्रवार को पुलिस ने आतिश अरोड़ा के भाई गौरव अरोड़ा जो कि पहले विदेश गया हुआ था, को पूछताछ के लिए बुलाया था जबकि आतिश अरोड़ा को भी दोबारा पूछताछ में शामिल किया गया था लेकिन दोनों द्वारा पुलिस के समक्ष रमन अरोड़ा के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था।उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि वह काफी समय से उसके सम्पर्क में नहीं थे। इसके अलावा पुलिस द्वारा रमन अरोड़ा के कई करीबियों से भी पूछताछ की गई है लेकिन उनके बारे में पुलिस अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हर रोज बुलाए जा रहे लोगों को लेकर हर किसी के मन में पुलिस का डर बना हुआ है कि उन्हें भी पुलिस नोटिस भेजकर कभी भी बुला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर के साथ घर में बड़ी वारदात

DAV फ्लाईओवर पर भीषण हादसा