जालंधर बाईपास पर बड़ा हादसा

punjab media news ; पठानकोट बाईपास स्थित कैपिटोल अस्पताल के सामने आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जम्मू-कश्मीर नंबर की वेगनआर कार सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से टकरा गई, जिससे कार में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटनास्थल पर मौजूद टिप्पर चालक केवल सिंह ने बताया कि उसका टिप्पर करीब एक घंटा पहले खराब हो गया था और वह जैक लगाकर नीचे बोल्ट बदल रहा था। इसी दौरान तेज़ रफ्तार में आ रही वेगनआर कार अनियंत्रित होकर सीधे टिप्पर से जा टकराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस अकाली नेता के खिलाफ केस दर्ज

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार