पंजाब में मेडिकल Emergency पर इलाज मुफ्त

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

Punjab media news : पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जब इस तरह की आपदा आती है तो हिमाचल और अन्य राज्यों के बांधों का पानी पंजाब में ज्यादा तबाही मचाता है और राज्य सरकार राहत कार्यों में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद महामारी फैलने का खतरा रहता है और लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं। इसके लिए मेडिकल टीमें गांवों के घर-घर तक पहुंच रही हैं। आशा वर्कर भी घर-घर जाकर काम कर रही हैं। हर तरह की मेडिकल इमरजेंसी के लिए इलाज मुफ्त किया जा रहा है। साल 2023 की तुलना में इस बार डेंगू के केस काफी कम हैं और डायरिया भी कंट्रोल में है।चिकनगुनिया और सांप काटने के मामलों में भी 90 प्रतिशत की कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनजीओ की मदद से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मान सरकार की ओर से राहत कार्यों के लिए ‘मिशन चढ़दी कला’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने पंजाबियों और एनआरआई भाइयों से बाढ़ पीड़ितों के लिए योगदान देने की अपील की है ताकि पंजाब फिर से ‘रंगला पंजाब’ बन सके।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab में बड़े रैकेट का भंडाफोड़

Punjab-Media-News

जालंधर में प्रवासियों पर लगाए गए कई प्रतिबंध