DC ने जालंधर और गुरदासपुर के अधिकारियों से की मीटिंग

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news :पंजाब में विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर और गुरदासपुर जिलों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। गुरदासपुर का एडीशनल कार्यभार संभाल रहे डॉ. अग्रवाल ने दोनों जिलों में राहत और रोकथाम उपायों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डी.सी. ने बैठक में रैवेन्यू अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश और बाढ़ से घरों, फसलों व पशुधन को हुए नुकसान का मूल्यांकन तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी एस.डी.एम. को विशेष गिरदावरी करने और राजस्व व कृषि विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर प्रभावित किसानों के मुआवजे के केस जल्द तैयार करने को कहा है।

डीसी ने स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और नगर निगम विभागों को तालमेल के साथ काम करने को कहा, ताकि दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोका जा सके। उन्होंने हैजा या डायरिया जैसे मामलों में तुरंत दूषित स्रोत की पहचान कर स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। डी.सी. ने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए स्कूलों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फॉगिंग व स्प्रे करवाने पर बल दिया।

DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

शहर के इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली

पंजाब सरकार ने IPS अधिकारियों के किए तबादले