Punjab media news, जालंधर: सिटी वाल्मीकि सभा की तरफ से आज भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर आयोजित की जाने वाली शोभायात्रा के संबंध में पत्र डिप्टी कमिश्नर के नाम सौंपा गया। चेयरमैन राजकुमार राजू, प्रधान राजेश भट्टी, पैट्रन सुभाष सोंधी ने बताया कि पत्र में लिखा गया है कि 7 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि जी का पावन प्रकटोत्सव है जिसके संबंध में 6 अक्तूबर को विशाल शोभायात्रा निकाली जानी है। इस संबंध में तैयारियां चल रही हैं और माननीय डिप्टी कमिश्नर इन तैयारियों को लेकर एक बैठक समुचित समय पर रख दें ताकि ट्रैफिक प्रबंधों, जल आपूर्ति, सडक़ निर्माण आदि पहलुओं पर विस्तार से बात हो सके।
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव संबंधी शोभायात्रा के संबंध में सिटी वाल्मीकि सभा ने डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन
तैयारियों के प्रबंधों संबंधी चर्चा करने के लिए बैठक करने की रखी मांग



GIPHY App Key not set. Please check settings