Breaking News : पंजाब दौरे पर राहुल गांधी

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

Punjab media news ;

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब पहुंच गए हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरते ही वह अजनाला की तरफ रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलेंगे उसके बाद वह पठानकोट व गुरदासपुर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचेगे। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पर विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब दौरे पर आए थे। उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए का ऐलान किया था। वहीं आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई हिस्सों में आई बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्य भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। राहुल गांधी ने बाढ़ के कारण हुई जनहानि को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में भीषण हादसा!

आवारा कुत्तों को लेकर फिर सख्त हुआ हाईकोर्ट