Punjab media news : मिलाप चौक स्थित दुग्गल वेज रैस्टोरैंट पर कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले दौरान न केवल रैस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई, बल्कि दुकान मालिकों पर गंभीर रूप से हमला भी किया गया। इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए 2 निहंग सिखों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सौरव राय निवासी अमृतसर औरसौरव उर्फ सोनू निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मामले में गहराई से जांच चल रही है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए तलाश चल रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा।
Duggal Chaap मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार



GIPHY App Key not set. Please check settings