4.5 किलो हेरोइन और ड्रग मनी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab media news : पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 तस्करों को भारी मात्रा में हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नशा तस्करों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा और अभिजीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। जांच दौरान सामने आया कि, दोनों तस्कर पाकिस्तान के तस्कर राणा के सम्पर्क में थे। इस संबंधी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से नार्को-तस्करी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया और 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 11 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तस्कर गुरभेज पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है और खेप की डिलीवरी का समन्वय करता है। दोनों आरोपी हेरोइन बेचने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। NDPS अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेटवर्क की पूरी हद को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है।”

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Duggal Chaap मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा