Punjab media news : नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई के बाद अब निगम प्रशासन हरकत में आता दिख रहा है। निगम अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बिल्डिंग इंस्पेक्टर का काम देख रहे जूनियर इंजीनियर नरेंद्र कुमार को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।नगर निगम के एम.टी.पी. (म्यूनिसिपल टाऊन प्लानर) की ओर से जारी इस नोटिस में कहा गया है कि जे.ई. नरेंद्र कुमार ने लद्देवाली क्षेत्र में प्रताप पैलेस से नंगल शामा को जाती सड़क के किनारे, नयन डैकोरेटर के पास हो रहे अवैध कमर्शियल निर्माण को नजरअंदाज किया। इस अवैध निर्माण को पहले निगम द्वारा सील किया गया था लेकिन बिल्डिंग मालिक ने सील तोड़ दी और दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। नोटिस में जे.ई. नरेंद्र कुमार से दो दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक और प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निगम प्रशासन ने साफ किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सतर्कता कार्रवाई के बाद निगम हुआ सक्रिय



GIPHY App Key not set. Please check settings