![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240119-WA0009.jpg)
![](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/10/News-Website-Development-in-Jalandhar-AD.webp)
Punjab: Patiala Police and Nihang clashed, several injured, ASI wrist cut apart, Nihang Clashed, Punjab News, Patiala News, Curfew Pass.
Punjab Media News: पटियाला में सब्जी मंडी में आए निहंगों और पुलिस के बीच नोकझोंक के बाद अच्छी खासी झड़प हो गई। इस घटना में कई पुलिस कर्मियों और निहंगों के घायल होने की खबर है। घायलों को शहर के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान निहंगों ने गाड़ी में बैठ कर फरार होने की भी कोशिश की और सड़क पर लगे बैरेकेड को तेज रफ्तार गाड़ी से उड़ा दिया। पुलिस ने जैसे ही उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की निहंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
Police and Nihang: ASI की हालत गंभीर, PGI किया रेफर
इस हमले में एक एएसआइ के हाथ कलाई कटकर अलग हो गई, जबकि थाना सदर इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य मुलाजिम जख्मी हुआ है। घटना के बाद जख्मी को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कलाई कटने से जख्मी हुए एएसआइ की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद निहंग एक गुरुद्वारे में छिप गए। एडीजीपी खुद कमान संभाले हुए हैं, उन्हें सरेंडर करने को कहा है, लेकिन वे अभी भी अंदर से गाली-गलौच कर रहे है।
आज ही कर्फ्यू पास अप्लाई करें : All India Curfew Pass Apply Online
https://punjabmedianews.com/india/covid-19-curfew-pass-apply-now/
Police and Nihang कर्फ्यू पास न होने पर भड़के थे
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक गाड़ी में सवार होकर करीब 5 निहंग सिंह सब्जी मंडी पहुंचे थे। यहां सब्जी मंडी के स्टाफ ने इन लोगों की गाड़ी को रोककर कर्फ्यू पास के बारे में पूछा था, ताकि मंडी में बेवजह भीड़ न हो। इस पर इन लोगों ने सब्जी मंडी के स्टाफ के साथ झगड़ा करते हुए पुलिस की नाकाबंदी पर लगा बैरिकेड तोड़ गाड़ी भगाने की कोशिश की। इसके बाद बाद मुलाजिमों ने इनकी गाड़ी को घेर लिया। गुस्साए निहंग तलवार लेकर पुलिस पर हमला कर इन्हें जख्मी करने के बाद मौके से फरार हो गए। निहंग सिंह बलबेड़ा एरिया में बने गुरुद्वारा खिचड़ी साहब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पटियाला जोन के आइजी जतिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं।
- Sports : भारत ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीती ओवरऑल ट्राफी
- Business : 80 हजार के पार सेंसेक्स, Nifty में भी तेजी
- Crime : हाथरस में मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हुई
- National : हाथरस हादसे के बाद ‘अंधश्रद्धा’ को लेकर कानून को बनाने की मांग
- अंबानी परिवार ने कराया 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/06/30-June-Yatra-AD.jpeg%0A)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/05/HMV-AD.jpeg)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2024/02/Heart-Care-Clinic-AD-1.jpeg)
![One Point AD](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2022/10/One-POint-AD.jpeg)
![Akal Eye Hospital, jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/Akal-Eye-Hospital-AD-2.jpeg)
![DAV Pharmacy jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/DAV-Pharmacy-AD.jpeg)
![PMS jalandhar](https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2023/11/PMS-AD.jpeg)