जालंधर में प्रवासियों पर लगाए गए कई प्रतिबंध

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

punjab media news : जालंधर जिले में भी अब पंचायतों ने प्रवासियों को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 10 पंचायतों ने प्रवासियों को बॉयकॉट किया है। आदमपुर के नजदीकी गांव डरोली कलां में प्रवासी मजदूरों को लेकर बुलाई गई आपात बैठक में पंचायतों ने कई कड़े फैसले लिए है। बैठक में आस-पास के गांवों की पंचायतों ने हिस्सा लिया और प्रवासियों से जुड़े मामलों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए है।इस बैठक में पंचायतों ने तय किया कि अब गांव में प्रवासियों के लिए नए आधार कार्ड और वोटर कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। जिनका नाम पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज है, उनकी जांच कर हटाया जाएगा। इसके साथ ही रात के समय प्रवासियों को गांव और चौक-चौराहों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी। वहीं इस मौके पर जत्थेदार मनोहर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में 25 से 30 गांवों की एक बड़ी बैठक और बुलाई जाएगी, जिसमें प्रवासियों से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

 

त्योहारों पर भी रोक

इस दौरान पंचायतों ने ये भी निर्णय लिया है कि गांव में किसी भी त्योहार के आयोजन के लिए प्रवासियों को सार्वजनिक जगह नहीं मिलेगी। इसके अलावा गांव का कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति या मकान प्रवासियों को नहीं बेचेगा। यदि कोई ऐसा करता है तो जिम्मेदारी उसकी होगी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

पंजाब में मेडिकल Emergency पर इलाज मुफ्त

Punjab : अगले 3 घंटे इन जिलों के लिए भारी