मेष: आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी प्रकार की खुशखबरी मिल सकती है। आपका बढ़ता वजन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपके बनते कामों में रुकावट आ सकती है। थोड़ा धैर्य रखने से काम अचानक बन सकता हैं।
वृषभ : परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव बना रहेगा। खाली समय का सदुपयोग करें। राजनीति से संबंध रखने वाले व्यक्तियों को कोई काम मिल सकता है। नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं।
मिथुन :- मन में नकारात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। कामकाज को लेकर चिंतित रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। कुछ न कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होने के योग हैं।
कर्क :- शरीर में चुस्ती-फूर्ति देखने को मिलेगी। छोटे-छोटे रुके हुए कार्य आप शीघ्र पूरा करेंगे। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अचानक बढ़ रहे खर्चे बजट को गड़बड़ा सकते हैं।
सिंह :- आने वाला समय आपके लिए शुभ रहेगा। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। प्रेम प्रसंगों से आपको निराशा और दुख महसूस होगा।
कन्या :-आलस या भ्रम की स्थिति की वजह से निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है लेकिन थोड़ी सी सूझबूझ और किसी व्यक्ति के सहयोग द्वारा आप परिस्थितियां संभाल लेंगे। किसी के साथ भी बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर जरूर ध्यान दें।
तुला :- आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर-परिवार में आनंदमयी वातावरण देखने को मिलेगा। आपको अपने व्यवहार में बहुत सावधानी रखनी होगी।
वृश्चिक :- कारोबार को बढ़ाने के लिये अपने प्रयासों में तेजी लायेंगे। नये विचारों और ज्ञान से खुद को अपडेट करने के प्रयास में रहेंगे। भाग्य की संभव सहायता मिलेगी। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। किसी गरीब की आर्थिक मदद करें।
धनु :-अपनी जीवनशैली को एक नए ढंग से व्यवस्थित करने की दिशा में कार्य करेंगे। धर्म और अध्यात्म की तरफ आकर्षण बनेगा। आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों का आपको उम्दा लाभ मिलेगा। कुत्तों को दूध रोटी खिलाएं।
मकर :-कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा और आय के साधनों में भी परिवर्तन आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। परीक्षाओं में सफल होंगे। दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होने के योग है!
कुम्भ:- अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। मन को प्रसन्न करें। आपकी वाणी के प्रभाव से आप बड़े-बड़े काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे।
मीन :- अपने आसपास सकारात्मक माहौल बनाएं। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। लेकिन आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है जिससे आपको ही परेशानी होगी।
Astrologer
Jyoti kaushal
8837846039