Punjab media news ; जालंधर में शुक्रवार को शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर थाना डिवीजन नंबर-8 के बाहर भारी हंगामा कर दिया। पहले दोनों पति पत्नी के बीच मौके पर जमकर विवाद हुआ और फिर दोनों के बीच बात हाथा पाई तक उतर आई।पीड़ित पति ने आरोप लगाए हैं कि उसकी पत्नी द्वारा अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसे तंग किया जा रहा था। इसे लेकर थाने में शिकायत भी दी गई है, तो जब वह थाने पहुंचा तो थाने में उसके साथ मारपीट की गई।
यूपी के रहने वाले
जालंधर के किशनपुरा से सटे संतोखपुरा के रहने वाले पीड़ित पति ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। गांव के पास ही रहने वाली एक महिला के साथ उसकी शादी हुई थी। जिस शादी से उसे एक बच्चा है। बीते कुछ दिनों से उसकी पत्नी एक बंगाली युवक के साथ अवैध संबंधों में थी।
पति ने आरोप लगाया है कि जब उसे इस बात का पता चला तो उसने इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर अक्सर पत्नी पति को परेशान करती थी। इसे लेकर पहले भी उन्होंने थाने में शिकायत दी थी।
पति बोला- मेरा 2 मरले का प्लाट पत्नी के नाम है
पीड़ित पति ने कहा- मैं किसी तरह मेहनत मजदूरी कर घर चलाता हूं। पाई पाई जोड़कर मैंने जालंधर में दो मरले का प्लाट लिया था। जोकि मैंने अपनी पत्नी के नाम करवाया था। मगर जब उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो वह अपना प्लाट अपने नाम करवाना चाहता है।